Saturday, February 17, 2024
Home
National news
नहीं रही दंगल' फिल्म में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर।
नहीं रही दंगल' फिल्म में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर।
फिल्म जगत से एक बेहद बुरी खबर आई है। सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। सुहानी का एम्स में इलाज चल रहा था, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और सुहानी इस दुनिया को अलविदा कह गई।
सुहानी के निधन से पूरी बॉलीवुड गमगीन है और उनके फैंस को गहरा झटका लगा है। आमिर ने फिल्म दंगल में उनके पिता का रोल निभाया था।
आमिर खान के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, "सुहानी के निधन की खबर सुन कर बहुत दुख हुआ है। उनकी मां पूजा और पूरे परिवार को हमारी सहानुभूति। उन्होंने कहा कि वह एक बहुत ही टैलेंटेड लड़की, एक टीम प्लेयर. सुहानी के बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी, तुम चमकते सितारे की तरह हमेशा हमारे दिलों में रहोगी. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे". आमिर खान की इस पोस्ट पर कमेंट कर फैन्स भी सुहानी के लिए सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं।
सुहानी भटनागर के निधन से उनकी फैमिली बुरी तरह से टूट गई है और सदमे में हैं। उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुहानी अपनी फैमिली के साथ फरीदाबाद में ही रहती थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुहानी का अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा. कहा जा रहा है कि सुहानी का कुछ दिन पहले पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके लिए वे दवाइयां ले रही थीं। सुहानी को दवाई का रिएक्शन हुआ और पूरे शरीर में पानी भर गया।इसी के चलते उनका निधन हुआ।
Tags
# National news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
National news
Tags
National news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment