Friday, February 2, 2024
सीवरेज़ कार्य के चलते 10 से 25 फरवरी तक गगरेट-होशियारपुर एनएच पर रहेगा वन-वे ट्रैफिक।
ऊना(अंकुश शर्मा)–जिलादंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सीवरेज़ के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 से 25 फरवरी तक गगरेट-होशियारपुर एनएच का आधा भाग यातायात के लिए बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि एनएच गगरेट-होशियारपुर रोड़ पर सीवरेज़ का कार्य दो स्थानों पर किया जाएगा जिसमें लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाऊस गगरेट पर नजदीक आरडी 65/300 और एचडीएफसी बैंक गगरेट के नजदीक आरडी/300 शामिल हैं। राघव शर्मा ने कहा कि इन दोनों स्थानों पर सीवरेज़ का कार्य करने के लिए एनएच को वन-वे यातायात के लिए प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया यह आदेश सीवरेज़ निर्माण कार्य को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए जारी किए हैं।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment