युवक ने डंगेड़ा पुल के पास ट्रेन के आगे कूद कर दी अपनी जान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, February 20, 2024

    युवक ने डंगेड़ा पुल के पास ट्रेन के आगे कूद कर दी अपनी जान।

    ऊना(अंकुश शर्मा):जिला मुख्यालय ऊना के समीपवर्ती डंगेड़ा गांव में एक युवक ने सोमवार दोपहर अंब से चंडीगढ़ जा रही ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। युवक की पहचान 23 वर्षीय मोहित बरमोता पुत्र हंसराज के रूप में की गई है। रेलवे पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेजा गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। खुद मृतक के पिता ने मौके पर पहुंचकर युवक की अपने बेटे के रूप में शिनाख्त की है। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार बाद दोपहर करीब 2:15 पर रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम में यह सूचना मिली कि एक युवक ने डंगेड़ा पुल के पास ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी है।

    No comments:

    Post a Comment