मणिपुर हिंसा को लेकर इस तारीक को पंजाब बंद की काल, पढ़े पूरी रिपोर्ट - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 5, 2023

    मणिपुर हिंसा को लेकर इस तारीक को पंजाब बंद की काल, पढ़े पूरी रिपोर्ट


     जालंधर : मणिपुर में फैली हिंसा के बाद लोगों में काफ़ी रोस पाया जा रही है। बता दे पंजाब में क्रिश्चियन भाईचारे और एस सी भाईचारे में मणिपुर हिंसा को लेकर काफी गुस्सा है। क्रिश्चियन भाईचारे और एस सी भाईचारे द्वारा 9 अगस्त को पंजाब बंद की कॉल दी गई है ।

    जानकारी अनुसार जालंधर के प्रेस क्लब में क्रिश्चन भाईचारे द्वारा बनाए गए  मणिपुर इंसाफ मोर्चा द्वारा इसकी घोषणा की गई है।  मणिपुर इंसाफ मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत थापर ने कहा कि 9 तारीख को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक यातायात बंद रहेगा और इससे पहले सात तारीख को उनकी एक मीटिंग होने जा रही है, उसमें इस बंद की पूरी रूपरेखा बता दी जाएगी। 

    इसके साथ ही कुछ देर बाद जालंधर के प्रेस क्लब में एस सी भाईचारे द्वारा भी एक प्रेस वार्ता की गई। जिस में  मणिपुर में फैली हिंसा के विरोध में पंजाब के पूरे एस सी भाईचारे के लोगों का कहना है कि 9 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक पंजाब बंद रखेंगे और इस दौरान ना ही कोई उद्योगिक संगठन खुलेगा और यातायात भी बंद रहेगा।


    No comments:

    Post a Comment