फाजिल्का में परिवार सो रहा था, तभी हुआ हादसा, 2 की मौत - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 17, 2023

    फाजिल्का में परिवार सो रहा था, तभी हुआ हादसा, 2 की मौत

     ABD NEWS-: पंजाब के जिला फाजिल्का से एक  दुखद समाचार मिला है। बता दे जहां एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 2  सदस्यों की मौत हो गई।




    जानकारी मिली है कि मृतकों में एक 5 साल का बच्चा और 60 साल की महिला शामिल है। घटना फाजिल्का जिले के कस्बे मंडी अरनीवाला की है, जहां एक परिवार के चार लोग सो रहे थे, करीब डेढ़ बजे मकान की छत गिर गई।

    जानकारी देते हुए घर के मालिक रजत महिंदरत्ता ने बताया की जब वह बाथरूम गए थे तभी छत सो रहे लोगों पर गिर गई, जिससे उसके पांच साल के बेटे दिव्यांश और उसकी मां कृष्णा रानी की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में रजत की पत्नी मामूली रूप से घायल हो गईं।उनके उपर पूरा मलबा आ गया।

    साथ में उन्होंने बताया की छत गिरने पर उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन छत का मलबा भारी मात्रा में होने के कारण वे छत के नीचे दब गए और उनको बचाया नहीं जा सका। आस-पड़ोस के लोगों ने तुरंत मलबा हटाया, लेकिन तब तक बच्चे और मां की जान जा चुकी थी।

    The family was sleeping in Fazilka, then the accident happened, 2 died

    No comments:

    Post a Comment