कन्हैया खुडानियां को अविलंब गिरफ्तार करने की अरशद ने की मांग,मामला वन क्षेत्र में अवैध खनन का - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, August 18, 2023

    कन्हैया खुडानियां को अविलंब गिरफ्तार करने की अरशद ने की मांग,मामला वन क्षेत्र में अवैध खनन का

    साहिबगंज- वन क्षेत्र में बिना अनुमति के पत्थर खनन करने के मामले में नामजद अभियुक्त ज़िले के नामचीन पत्थर कारोबारी कन्हैया खुडानियां को पर्यावरण प्रेमी सह चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर ने डीएफओ मनीष तिवारी से अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।





    विदित हो की पिछले वर्ष माह जुलाई में कन्हैया खुडानियां के ख़िलाफ़ मंडरो अंचल के मौजा - जानीभिठटा में सरकारी जंगल में पेड़ों को काटकर अवैध रूप से खदान बनाकर पत्थरों को तोड़ कर वाहनों द्वारा क्रशर मशीनों में परिवहन करने को लेकर विजय कुमार सिंह वनपाल मंडरो द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 ( बिहार संशोधन 1989 ) की धारा - 26,41,42 के तहत संज्ञेय एवं दंडनीय अपराध करने को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

    बता दे प्राथमिकी में 500 सीएफटी पत्थर बोल्डर भी घटना स्थल पर जप्त करने का उल्लेख किया गया है.प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से करीब एक साल से ये फरार चल रहा है.जिसको लेकर अरशद ने इन्हें अविलंब गिरफ्तार करने की मांग डीएफओ से की है।

    इसके साथ ही बता दे कि ये एनजीटी व ईडी के राडार पर भी चल रहा हैं.बताते चले की ईडी इनके प्रतिष्ठान पर छापामारी भी कर चुकी हैं व ईडी ने इन्हें पुछताछ के लिए ईडी कार्यालय भी तलब कर चुकी है साथ ही एनजीटी द्वारा राज्य के अपर मुख्य सचिव के नेतृत्व में गठित हाईप्रोफाइल कमिटी भी इनके खदान का निरीक्षण कर चुकी हैं। अब देखना होगा कि आगे क्या करवाई की जाती है।

    Arshad demands immediate arrest of Kanhaiya Khudaniyan, case of illegal mining in forest area

    No comments:

    Post a Comment