Friday, August 4, 2023
Home
himachal news
kangra
देवभूमि में फिर से शर्मसार हुई मां की ममता, खेतों में रोती खिलखती छोड़ गए नवजात बच्ची।
देवभूमि में फिर से शर्मसार हुई मां की ममता, खेतों में रोती खिलखती छोड़ गए नवजात बच्ची।
जिला कांगड़ा में मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला फतेहपुर के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत रियाली के गांव बेला लुधियाडच में पेश आया है जहां एक नवजात बच्ची खेतों में मिली है ।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह एक व्यक्ति को खेतो में किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी । जैसे ही उसने आगे जाकर देखा तो एक बच्ची खेतों में पड़ी रो रही थी। उस व्यक्ति ने इस बारे में तुरंत पंचायत प्रधान व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडूखर पहुंचाया।
थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया कि बच्ची को फिलहाल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जांच के बाद उसे फतेहपुर लाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही इस बात का पता लगाया जाएगा कि नवजात बच्ची को खेतों में आखिर किसने छोड़ा ।
Tags
# himachal news
# kangra
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
kangra
Tags
himachal news,
kangra
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment