Monday, June 5, 2023
Home
Anni
himachal news
राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, बाजार में निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली।
राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, बाजार में निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली।
राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी में सोमवार को पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस मनाया गया । इस उपलक्ष्य में पाठशाला के शिक्षकों के नेतृत्व में इको क्लब, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड सहित सभी विद्यार्थियों ने आनी बाजार में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली । तत्पश्चात पाठशाला में नारा लेखन,पोस्टर मेकिंग , पेंटिंग , भाषण, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
नारालेखन में अक्षिता प्रथम तथा हरीश द्वितीय स्थान पर , पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में नमन,हर्ष प्रथम व मालविका , मुस्कान द्वितीय स्थान पर, सामान्य प्रश्नोत्तरी में हर्ष,पूजा प्रथम व देशराज, जितेंद्र द्वितीय स्थान पर, पेंटिंग सीनियर में प्रेरणा प्रथम व काव्यांजलि द्वितीय स्थान पर,जूनियर में चंदू प्रथम व सूरज द्वितीय, भाषण में शिवानी प्रथम व हितेश द्वितीय स्थान पर, निबंध लेखन में मोनिका प्रथम व शिवानी द्वितीय स्थान पर, मॉडल मेकिंग में कृतिका ,शिवानी प्रथम व भवानी द्वितीय स्थान पर रहे। सामूहिक व एकल गान के द्वारा पर्यावरण को बचाने से संबंधित गानों के माध्यम से कोशिश की गई। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के सभी अध्यापक ,अभिभावक तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।
Tags
# Anni
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
Anni,
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment