Friday, June 30, 2023
डिपुओं से 3 महीने तक राशन न लेने पर स्वयं ही बंद हो जाएगा राशन कार्ड।
सस्ते राशन के डिपुओं में जब से राशन कार्ड डिजिटल सिस्टम का हुआ है, उपभोक्ताओं को तकनीक के साथ साथ चलना होगा। अन्यथा इस्तेमाल न किए ने की सूरत में राशन कार्ड तीन महीने के बाद अपने आप ही बंद हो जाएगा। ऐसी स्थिति में उपभोक्तओं को दोबारा से राशन कार्ड बनाने के लिए अप्लाई करना पड़ेगा। अगर उपभोक्ता तीन महीनों में अपने कार्ड से राशन नहीं लेता है तो कार्ड ब्लॉक हो जाएगा । तीन महीने तक राशन न लेने पर कार्ड अपने आप ही साइलेंट मोड में चला जाता है और बंद हो जाता है।
ऐसे में कार्ड को पुन. चालू करवाने के लिए कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होगा। अगर बात कुल्लू जिला की करें, तो यहां पर 117216 डिजिटल राशन कार्ड धारक हैं। आधार से लिंक होने के कारण और ऑनलाइन डाटा होने के कारण यह पता चलता है कि कितने राशन कार्ड धारकों ने राशन नहीं लिया। अब विभाग ने राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड ब्लॉक करने का निर्णय लिया है, जो कि डिपुओं का राशन ही नहीं लेते हैं। तीन महीने से अधिक राशन न लेने के कारण यह पहले ही अमान्य होंगे। राशन नहीं लेना चाहते, तो छोड़ दें, लेकिन तीन माह में एक बार पीओएस मशीन में डिजिटल कार्ड को स्कैब करवाना अनिवार्य है।
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक शिवराम राही ने बताया कि उपभोक्ता डिपुओं में डिजिटल राशन कार्ड की पीओएस मशीन में स्कैब अवश्य करवा लें, ताकि भविष्य में उस राशन कार्ड धारक उपभोक्ता को राशन प्राप्त करने में कठिनाई न हो। अन्यथा तीन माह के बाद स्वयं ही कार्ड बंद हो जाएगा और दोबारा से विभाग के पास राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना पड़ेगा।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment