Monday, June 5, 2023
Home
ani
himachal news
Kullu
चौकी नारायण मंदिर में जलयात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण का आगाज़।
चौकी नारायण मंदिर में जलयात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण का आगाज़।
जिला कुल्लू के विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत बटाला के खूबसूरत एवं रमणीक स्थल चौकी में सोमवार को जलयात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण का आगाज़ हो गया।
उनके साथ भाजपा मण्डल अध्य़क्ष अमर ठाकुर, पार्षद लझेरी वार्ड जीवन ठाकुर,गंगाराम चंदेल,युवा मोर्चा अध्य़क्ष वेद ठाकुर,सुरेंद्र कुमार,रिंकूराणा,देवेंद्र ठाकुर,रमेश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत खणी डोलमा देवी,समाज सेवी भागचंद सोनी बतौर वशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
शोभायात्रा में चौकी नारायण देवता रथस्वरूप में विराजमान रहे और जलयात्रा में हजारों क़ी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाओं ने जलयात्रा में भाग लिया।
इस अवसर पर जहां आचार्य नित्यदेव शास्त्री महाराज ने अपने प्रवचनों से ज्ञान गंगा बहाई तो वहीं पंडाल में मौजूद भक्तों को मधुर भजनों से झूमने पर मजबूर किया।
महिला मण्डल बटाला ने 22 लीटर का कुकर जबकि चौकी जाई ( गुड्डीदेवी सीमादेवी व गोयलादेवी) ने सयुंक्त रूप से चौकी नारायण देवता को भेंट किया।
बताते चलें कि कार्यक्रमानुसार 6 जून से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा जबकि भंडारा सायं 4 बजे से शुरू होगा।
Tags
# ani
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
ani,
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment