Tuesday, June 27, 2023
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत।
मण्डी जिले के पनारसा में एक तेज रफ्तार कार ने पंजाब के पर्यटकों को टक्कर मार दी, जिससे दो की मौत हो गई है । दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की पहचान सतविंद्र पुत्र अवतार सिंह निवासी गिल गांव जिला लुधियाणा और
रविंद्र कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी कंगनपुर रोड भारतनगर सिरसा के रुप में हुई है।
बलविंदर कुमार पुत्र जसपाल निवासी गुरु गोविंद सिंह नगर, जिला लुधियाना, पंजाब ने पुलिस को बताया कि वह 21 जून को लुधियाना से कुल्लू मनाली जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनके करीबी दोस्त और मित्र भी थे। उन्होंने बताया कि 25 जून की शाम को वह सभी लुधियाना जा रहे थे और वह पनारसा में एक पंजाबी ढाबा के पास चाय पीने के लिए रुक गए ।
उस समय सतविंदर सिंह और हरविंदर सिंह होटल की पार्किंग में खड़े थे। उस समय एक तेज गाड़ी आई और सभी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दो की मौत हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कार चालक की लापरवाही से यह हादसा पेश आया है। मामले की पुष्टि एसपी सागर चंद्र ने की है।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment