Thursday, June 15, 2023
सामर्थ्य फाउंडेशन आनी में 17 जून को लगाएगा स्वास्थ्य शिविर।
उप मण्डल मुख्यालय आनी में सामर्थ्य फाउंडेशन के सानिध्य में शनिवार सत्रह जून को प्रात:
समय दस बजे से सायं 4:00 बजे तक आनी पुराना अस्पताल में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने जा रहा है । जिसमे स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आनी में
विशेषज्ञ चिकित्सक की टीम उपस्थित रहेगी। जिसमें मुख्य रुप से वरिष्ठ नागरिक ,एकल महिला, दिव्यांगों का प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जाएगी और चिकित्सक विशेषज्ञ के द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। जो भी व्यक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य जांच करना चाहता है वह कृपया अपना नाम दर्ज करवाएं । संगठन के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने सभी लोगों से अपील कि इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ लें और इसका प्रचार प्रसार भी करें । किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संस्था के मोबाइल नंबरों 7876111272, 9418437121
पर सम्पर्क किया जा सकता है ।
Tags
# आनी दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण
Tags
आनी दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment