Wednesday, June 14, 2023
अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर खाई में जा गिरी एचआरटीसी बस,दो की मौत।
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। इन सड़क हादसों में कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। ताज़ा मामला जिला कुल्लू के भुंतर-त्रेहन रोड़ पर त्रैहण से तीन किलोमीटर पीछे पेश आया है, वहां एक एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी।
इस दुर्घटना में बस 2 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि कुछ यात्री जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार , एचआरटीसी की बस (HP-66 1730) नरोगी से भुंतर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में अचानक ही चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण बस अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के वक्त बस में 7 से 8 यात्री सवार थे। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment