जिला कुल्लू के शिक्षा खण्ड सैंज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर में आयोजित चार दिवसीय अंडर 14 छात्रा वर्ग की खेल कूद प्रतियोगिता शुक्रवार को सम्पन्न हुई। इसके समापन अवसर पर बंजार कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दुष्यंत ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही विजेता तथा उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में शिक्षा शिक्षा खण्ड सैंज के 13 विद्यालयों के 257 प्रतिभागी छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धाओ और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया । जिसमें कबड्डी में मेजबान टीम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर ने प्रथम स्थान झटका और द्वितीय स्थान पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज की छात्राएं रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैला ने प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी ने प्रथम स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्रैहन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में जहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । योगा प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला रुआड़ ने प्रथम स्थान व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । समूह गान में प्रथम स्थान पर राजकीय उच्च पाठशाला सिहण और द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर की छात्राएं रही।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहूरी की छात्राएं व द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैला की छात्राएं रही। कुल्लवी नाटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय उच्च पाठशाला सिहण , द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहूरी की छात्राएं रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बताया कि खेलकूद का जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि खेलकूद न केवल छात्रों का मनोरंजन करते हैं अपितु उनके स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस बार सैंज खण्ड की लगभग 257 छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद में प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोती लाल पालसरा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा रोहिणी चौधरी, सीसे सैंज के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता, राजकीय उच्च पाठशाला सिहण के मुख्य अध्यापक नरेश धीमान, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार नेगी ,राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला शैंशर के मुख्य अध्यापक कादशी राम, सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक लोतम राम, जोगराज नेगी, स्थानीय पंचायत की प्रधान मथुरा देवी , उप प्रधान रोशन लाल, पूर्व प्रधान ठाकर दत्त , पूर्व प्रधान नरेश कुमार इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Friday, June 9, 2023
Home
himachal
Kullu
sainj
खण्ड स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रहा राजकीय उच्च विद्यालय सिहण का दबदबा।
खण्ड स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रहा राजकीय उच्च विद्यालय सिहण का दबदबा।
Tags
# himachal
# Kullu
# sainj
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
sainj
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.