Monday, June 19, 2023
Home
himachal news
sainj
shimla
शिमला जिले के सैंज चौक पर 22 जून को होगा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण।
शिमला जिले के सैंज चौक पर 22 जून को होगा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 22 जून को जिला शिमला के सैंज में किया जाएगा। हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री और दो बार केंद्रीय मंत्री रहे पूर्व
मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जन्म दिन ( 23 जून ) हिमाचल में विकास दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि इस वर्ष सैंज चौक पर पीपल का वृक्ष जो पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने लगाया था के साथ उनकी प्रतिमा का अनावरण 22 जून को सुबह 10 बजे किया जाएगा। जिसमें हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह,विधायक रामपुर नंदलाल, विधायक कुलदीप राठौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर आम जनता की समस्याओं को भी सुना जाएगा।
Tags
# himachal news
# sainj
# shimla
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
shimla
Tags
himachal news,
sainj,
shimla
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment