उपमण्डल अधिकारी विकास शुक्ला ने नगर पंचायत भुंतर के मनोनीत सदस्य भूपेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंह बौद्ध व अमन सकलानी को बुधवार को नगर परिषद हॉल भुंतर में मुख्य संसदीय सचिव वन, ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर की उपस्थिति में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई दी। मनोनीत सदस्य भूपेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंह बौद्ध व अमन सकलानी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर, व मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर का नगर पंचायत भुंतर के लिए उन्हें मनोनीत करने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्ष मीना ठाकुर, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अजय किशोर ,पार्षद, नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी डीआर नेगी व अन्य वशिष्ठ जन उपस्थित थे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.