नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार पर लुहरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, June 26, 2023

    नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार पर लुहरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित।

    26 जून।

    डी.पी. रावत।

    ब्यूरो रिपोर्ट आनी ।

    ज़िला कुल्लू के राजस्व उप मण्डल आनी के अंतर्गत कुल्लू और शिमला जिले की सीमा पर स्थित लुहरी गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परिसर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार दिवस के मौके पर कई गतिविधियां आयोजित की गईं।प्रश्न - उत्तरी प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन की टीम ने भाग लिया और भगत सदन ने प्रथम तथा गांधी सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया ।भाषण प्रतियोगिता में अंकुश 10 वीं कक्षा गांधी सदन प्रथम, ऊषा खड़का सुभाष सदन द्वितीय और नीरज भगत सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया । इस अवसर पर पेंटिग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । प्रधानाचार्य विमला वर्मा ने इस दिवस पर छात्रों को संबोधित किया और नशे से दूर रहने की सलाह दी ।

    No comments:

    Post a Comment