प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल :बिंदल - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, June 14, 2023

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल :बिंदल

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने ढालपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल और कुल्लू के निवासी है। वह हमारे दिल के बहुत करीब है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के गांव -गांव, सड़क- सड़क को पहचानते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी की केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे हैं और नरेंद्र मोदी एवं जयराम ठाकुर की सरकार ने हिमाचल की कायाकल्प की है। आज हम भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर जाएंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का उत्तम कार्य करेंगे, इसके साथ हम पूर्व में जयराम ठाकुर सरकार की उपलब्धियों को भी घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे।
        उन्होंने कहा कि आज सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है, पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह भी इस सरकार ने कुछ संस्थानों में देनी बंद कर दी गई है और आज तो कुल्लू जिलों में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस के नेता बार-बार कह रहे हैं कि प्रदेश की प्रत्येक महिला को हम सत्ता में आते ही हर महीने 1500 रू देंगे। अगर घर में एक महिला है तो 1500, दो महिलाएं हैं तो 3000, तीन महिलाएं हैं तो 4500 और चार महिलाएं हैं तो 6000। कहां गया यह प्रदेश की महिलाओं का हक । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो हिमाचल प्रदेश में युवाओं को 5 लाख नौकरियां देने का वादा भी किया था, पर नौकरियां देनी तो दूर लोगों को नौकरियों से निकालने का काम यह सरकार कर रही है। सरकार ने सता में आते ही पूरे प्रदेश में सभी संस्थानों को बंद करने का काम किया था। यह सरकार केवल झूठ बोलकर सत्ता में आई है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.