Wednesday, June 28, 2023
Home
himachal news
rampur
अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी बारात में गए लोगों की कार ,चार की मौत एक घायल।
अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी बारात में गए लोगों की कार ,चार की मौत एक घायल।
शिमला जिला के रामपुर में बुधबार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां चंद मिनटों में खुशियाँ मातम में तब्दील हो गई।
मंगलवार शाम को बारात के साथ गए युवक युवतियों की कार आज सुबह वापिस लौटते समय अनियत्रित होकर सड़क से 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है तथा एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान अविनाश मांटा (24) पुत्र देवेंद्र मांटा निवासी चाकली, देवठी रामपुर, सुमन (22) पुत्र भाग चंद निवासी कूखी दरकाली ,रामपुर, हिमानी (22) पुत्री दिलीप सिंह निवासी कूखी दरकाली रामपुर व संदीप (40) पुत्र चैत राम निवासी कूखी दरकाली रामपुर के रूप में हुई है। जबकि शिवानी पुत्री दलीप निवासी कूखी दरकाली घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर में कलेडा-मझेवटी में शलुन कैंची के पास ऑल्टो कार (HP06B -3901)गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तुरंत ही उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुँचाया गया।जहां युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी रेफर कर दिया है।
Tags
# himachal news
# rampur
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
rampur
Tags
himachal news,
rampur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment