Thursday, June 22, 2023
Home
Anni
himachal news
Kullu
सरस्वती विद्या मंदिर चवाई के आदर्श, काशवी और रिद्धिमा का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन।
सरस्वती विद्या मंदिर चवाई के आदर्श, काशवी और रिद्धिमा का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन।
होनहार विरवान के होत चिकने पात’ जी हां इसी युक्ति को चरितार्थ किया है आनी खण्ड के सरस्वती विद्या मंदिर चवाई के होनहार छात्रों ने । बता दें कि इस वर्ष सरस्वती विद्या मंदिर चवाई के तीन छात्र -छात्राओं आदर्श कायथ , काशवी और रिद्धिमा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा छठी के लिए हुआ है।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने बताया कि इससे पूर्व भी चवाई स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के 24 छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल के लिए हो चुका है और इस वर्ष भी तीन छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है । उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य ने छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के छात्रों का पढ़ाई के साथ- साथ खेलों व अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। जिसका श्रेय उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को दिया है। वीरवार को विद्यालय में इन चयनित छात्रों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय परिवार की ओर से छात्रों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। छात्रों के चयन होने से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है ।
Tags
# Anni
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
Anni,
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment