Tuesday, June 13, 2023
Home
himachal news
Kullu
कुल्लू कान्वेंट स्कूल के छात्र अक्षित ने 19वीं राज्य स्तरीय बुशू प्रतियोगितामें जीता गोल्ड मेडल।
कुल्लू कान्वेंट स्कूल के छात्र अक्षित ने 19वीं राज्य स्तरीय बुशू प्रतियोगितामें जीता गोल्ड मेडल।
जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अक्षित ने 19वीं जूनियर-सब जूनियर राज्य स्तरीय बुशु प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एमडी सुरेश कुमार ने बताया कि उनके स्कूल के जमा दो कक्षा के छात्र
अक्षित कुमार ने मण्डी जिला के कंसा चौक में हुई 19वीं जूनियर सब जूनियर राज्य स्तरीय बुशू प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करके स्कूल व जिला का नाम रोशन किया है।
बता दें कि जिला के हुरला गांव के निवासी अक्षित कुमार ने राज्य स्तरीय बुशू प्रतियोगिता के तहत ताउल खेल में गोल्ड मेडल हासिल किया है ।
उनकी इस उपलब्धि पर अध्यापकों, स्कूल प्रबंधन समिति के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है। सुरेश कुमार ने बताया कि अक्षित कुमार पढ़ाई के साथ -साथ खेल में भी बेहतर प्रदर्शन करता आ रहा है। उन्होंने अक्षित के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों को भी शुभकामनाएं दी है।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment