Tuesday, June 6, 2023
Home
Unlabelled
राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरगा के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण और नाटक के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरगा के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण और नाटक के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
जिला कुल्लू के निरमण्ड खण्ड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाल (खरगा) में सोमवार को पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत के वार्ड सदस्य नीलमा देवी और महिला मण्डल की प्रधान एकता वर्मा ने पाठशाला में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।
यह कार्यक्रम पाठशाला प्रभारी केशव राम और अध्यापक महेंद्र पाल ने एसएमसी कमेटी और अविभावकों के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान पाठशाला के अध्यापक और बच्चों ने पाठशाला के आसपास पौधा रोपण किया। बच्चों ने गांव में जाकर जागरूकता रैली निकाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया ।साथ ही साथ बच्चों ने भाषण द्वारा और नाटक के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया ।इस मौके पर पाठशाला में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment