विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आनी खण्ड की ग्राम पंचायत ब्यूगल के महिला मण्डल चौकी की महिलाओं ने सफाई अभियान चला कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिला मण्डल चौकी की महिलाओं ने गांववासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए गांव के आस पास, मन्दिर परिसर तथा पानी की बावड़ी की साफ सफाई की और रास्तों में लगे भांग के पौधे को भी उखाड़ फेंके। इसके साथ -साथ पर्यावरण को शुद्ध रखने की लिए पौधा रोपण भी किया और रोपे गए पौधे के रखरेख का भी संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में महिला मण्डल चौकी की प्रधान शाकुंलता देवी,उपप्रधान संतोष कुमारी , सचिव सुनीता देवी ,कोषाध्यक्ष संगीता देवी तथा महिला मण्डल की अन्य सदस्यों किरण, प्रेम लता ,गीता चौहान, रमीला देवी ,आशा देवी, सैना देवी, मुख मिली ,अंजू देवी, चांदा देवी, बवली, डोल्मा देवी, शक्ति देवी, रीना चौहान, दीपा देवी, राजू ,रीवना ,प्रभा देवी, सोमवती, सत्या देवी, सामपति, मंजू ,नीशा, प्रैम लता, सीमा, कमलेश, रजनी और सन्तोष कुमारी अपनी अहम भूमिका निभाई। सदस्य संगीता चौहान ने कहा कि नशे को गांवों से कोसो दूर करना है जिसके लिए नशे के तस्करों को जड़ से उखाड़ फेंकना है। वहां उपस्थित महिला मण्डल की सभी महिलाओं नें समस्त क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन किया और कहा कि आप सब भी अपने आसपास वृक्षारोपण कर अपने क्षेत्र और पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाने में अपना सहयोग दें । इस कार्यक्रम में वन मण्डल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांव की महिलाओं को आगज़नी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.