Friday, June 2, 2023
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 4 व 5 जून को रहेंगे हमीरपुर प्रवास पर।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 4 और 5 जून को जिला हमीरपुर के प्रवास पर रहेंगे। राजभवन से प्राप्त प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रविवार 4 जून को सुबह करीब सवा नौ बजे हेलीकॉप्टर से हमीरपुर पहुंचेंगे और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित की जा रही उत्तर क्षेत्रीय पर्यावरण कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
इसी दिन दोपहर को वह समीरपुर जाएंगे और वहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भेंट करेंगे। शाम को राज्यपाल ग्राम पंचायत नेरी का दौरा भी करेंगे तथा आम लोगों से संवाद करेंगे।
सोमवार सुबह साढे नौ बजे वह जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी दिन दोपहर बाद वह डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन नए कैंपस का निरीक्षण करेंगे तथा उसके पश्चात पालमपुर रवाना हो जाएंगे।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment