आज का मौसम 12 जुलाई 2024: यूपी में ऑरेंज तो हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, क्या दिल्ली में आज होगी बारिश? जानिए वेदर अपडेट
देशभर में इन दिनों बारिश का दौर चल रहा है लेकिन राजधानी दिल्ली से उमस जाने का नाम ही नहीं ले रही है। आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसमलेकर पूरे देशभर में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से मौसम काफी सुहावना हो गया है। गुरुवार को भी यूपी- बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है। वहीं यूपी में भी फिर से मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में भी आज कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं आज 12 जुलाई को कैसा रहेगा देशभर का मौसम?
दिल्ली में गुरुवार को बारिश नहीं हुई जिसकी वजह से उमस और गर्मी बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बादल झमाझम बरस सकते हैं। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बिजली भी चमकने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बता दें कि आने वाले दिनों में भी दिल्ली में रिमझिम बारिश की फुहार पड़ सकती है।
यूपी में मॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार
पहाड़ों की तरह यूपी में भी मॉनसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में कई इलाके ऐसे हैं जहां पर भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं 12 और 13 जुलाई के लिए गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या समेत 23 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को घरों से कम बाहर निकलने और नदियों और तालाबों से दूर रहने की की सलाह दी है।
हिमाचल प्रदेश में 17 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। गुरुवार को मणिमहेश डल झील मार्ग लैंड स्लाइड की वजह से बंद हो गया। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में पहले ही लैंड स्लाइड की चेतावनी जारी कर दी थी। IMD ने शिमला में आज और कल के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इसके साथ ही 17 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.