Monday, July 8, 2024
Home
Unlabelled
Haryana: पंचकुला के पिंजौर में बड़ा हादसा, बेकाबू होकर पलटी ओवरलोड सिटी बस, स्कूली बच्चों समेत 30 घायल
Haryana: पंचकुला के पिंजौर में बड़ा हादसा, बेकाबू होकर पलटी ओवरलोड सिटी बस, स्कूली बच्चों समेत 30 घायल
सोमवार सुबह पिंजौर के गांव नोलटा के पास ओवरलोडिंग के कारण सिटी बस पलट गई। बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। खराब सड़क के कारण ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है।
पंचकूला के पास पिंजौर के नोलटा गांव के पास सोमवार सुबह रोडवेज की बस पलट गई। बस में क्षमता से कहीं ज्यादा करीब 80 लोग सवार थे जिसमें से अधिकतर स्कूलों के बच्चे थे। हादसे का कारण ओवरलोडिंग और खराब सड़क बताया जा रहा है।
हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए पहले पिंजौर के सरकारी अस्पताल लेकर जाया गया, जहां से बाद में करीब 20 लोगों को सेक्टर छह नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एक महिला की हालत गंभीर है।हादसे में बस के कंडक्टर को भी चोट आई है। लोगों के अनुसार, बस में क्षमता से अधिक लोग भरे थे। इसी के चलते चालक खराब सड़क पर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment