Tuesday, July 2, 2024
वकील पर नए कानून की धारा के तहत एफआईआर (FIR) हुई दर्ज।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज चंडीगढ़ : जानकारी प्राप्त हुई है कि माननीय न्यायालय की चार दीवारों के भीतर एक दुखद घटना घटी जब एडवोकेट रणजीत सिंह प्रोसेस सर्वर के साथ दस्ती समन की डिलीवरी के लिए अध्यक्ष विकास मलिक के कार्यालय गए,जो माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा उनके खिलाफ जारी किए गए थे। इससे उत्तेजित होकर अध्यक्ष विकास मलिक और उसके साथियों ने एडवोकेट रणजीत सिंह को जमकर पीटा और उनकी पगड़ी तक उतार दी, लातें मारी, बार-बार दीवार में उनका सिर मारा और उन्हें उनके कार्यालय से लाइब्रेरी तक घसीटा और जातिसूचक टिप्पणियाँ कीं गई।
बताया जा रहा है कि इस घटना में एडवोकेट रणजीत सिंह की आंख के पास टांके लगे हैं और उनकी पसलियां टूट गई हैं। इसके घटना के बाद अध्यक्ष विकास मलिक और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।
Tags
# चंडीगढ़ दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
चंडीगढ़ दर्पण
Tags
चंडीगढ़ दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment