Delhi Weather news: - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, July 12, 2024

    Delhi Weather news:

     Delhi Weather: दिल्ली का तापमान बीते तीन दिनों में पांच डिग्री तक बढ़ा, IMD ने आज के लिए जारी किया 'येलो अलर्ट'

    दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। लेकिन तेज धूप के चलते तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 55 प्रतिशत तक रहा। ज्यादा तापमान और नमी के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से दो-चार होने पड़ा।

    अच्छी वर्षा नहीं होने से राजधानी का तापमान बीते तीन दिनों में पांच डिग्री तक बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को दिन भर खासी उमस का सामना करना पड़ा।

    दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। लेकिन तेज धूप के चलते तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 55 प्रतिशत तक रहा। ज्यादा तापमान और नमी के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से दो-चार होने पड़ा।

    दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान हवा की गति भी 25 से 35 किमी प्रति घंटे तक की रहेगी। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

    उधर मौसम की मेहरबानी दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआई 113 रहा। इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के दौरान भी वायु गुणवत्ता का यह साफ-सुथरा स्तर बना रहेगा।







    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.