Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज एक बार फिर बदल गए हैं। कहीं धूप तो कहीं बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं। प्रदेश में एक सप्ताह के दौरान 100 प्रतिशत से कम बारिश दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। 15 और 16 जुलाई को धूप निकली रहेगी
Himachal Weather News: मौसम विभाग के जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने या कुछ एक स्थानों पर बादल छाने की संभावना है। एक दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। शिमला का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
100 प्रतिशत से कम बारिश दर्ज
प्रदेश में एक सप्ताह के दौरान 78 से सौ प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। इसके कारण लगी फसलों को नुकसान हुआ है। रविवार को शिमला व सोलन में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई है। जबकि प्रदेश के अन्य स्थानों पर धूप के साथ बादल छाए रहे। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर गिरावट तो कुछ स्थानों पर वृद्धि दर्ज की गई है।
एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज
न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 जुलाई से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने का अनुमान है
प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। 15 व 16 जुलाई को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर धूप और हल्के बादलों के छाने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश में सुबह से धूप और बादल छाए रहे।
अब तक 177 करोड़ का नुकसान
एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई जबकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे। प्रदेश में 27 जुलाई से लेकर अब तक 177 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जिसमें सबसे अधिक नुकसान लोकनिर्माण विभाग को हुआ है। प्रदेश में 10 सडकें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।News source
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.