Thursday, July 18, 2024
Home
उत्तराखंड दर्पण
देवभूमि को नशा मुक्त बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार।
देवभूमि को नशा मुक्त बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
* अलग अलग थाना क्षेत्र से 03 नशा तस्कर दबोचे।
* लगभग 32 किलो गांजा बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के मिशन नशा मुक्त (ड्रग्स फ्री) देवभूमि को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस लगातार नशा कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस व ANTF की संयुक्त टीम द्वारा डेंसों चौक के पास से 02 अभियुक्तों शहजान व नाहिद को गांजा तस्करी करते हुए 21 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ दबोचा गया।
इसके अतिरिक्त कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लोढ़ा मंडी रेलवे अंडरपास से अभियुक्त प्रभात को 9 किलो 932 ग्राम गांजा के साथ दबोचा गया।
* हरिद्वार पुलिस द्वारा दबोचे गए अभियुक्त का नाम पता:-
1- शहजान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम उगराऊ थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
2- नाहिद पुत्र मुंतज़िर निवासी ग्राम मक्खनपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार।
3- प्रभात पुत्र राकेश निवासी 9/2 गांधी कालोनी थाना नई मण्डी मु० नगर उत्तर प्रदेश।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment