Himachal Pradesh Weather Update हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पूरे हफ्ते राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
हिमाचल प्रदेश में दूसरे दिन भी राज्य के अधिकतर हिस्सों में वर्षा हो रही है। अगले 24 घंटे में कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में 29 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट है। मंगलवार को कांगड़ा जिला में सबसे अधिक वर्षा हुई।
पूरे सप्ताह बारिश की संभावना
सोमवार को भी अधिकतर जिलों में बारिश हुई थी। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर आया। जहां बारिश हुई वहां गिरावट और जहां नहीं हुई वहां न्यूनतम तापमान बढ़ा। पूरे सप्ताह प्रदेश में कहीं न कहीं बारिश होने की प्रबल संभावना बनी रहेगी।
कांगडा शहर में सबसे अधिक बारिश हुई
कांगड़ा शहर में 151.8, धर्मशाला में 136.6 व पालमपुर में 112.4 मिलीमीटर वर्षा। धौलाकुआं में 82.5, बजौरा में 28, पांवटा साहिब में 23.2, भरमौर में 17, सैंज में 13, ऊना में 11.4 और हमीरपुर में 5.5 मिलीमीटर वर्षा। शिमला में 6 और धर्मशाला में 10 मिमी वर्षा हुई।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.