Tuesday, July 16, 2024
हरेला पर्व के दृष्टिगत समूचे जनपद में किया गया वृक्षारोपण, हरिद्वार पुलिस।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
*एसएसपी हरिद्वार पुलिस प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के 10000 पेड़ लगाने के संकल्प को पूरा करती हरिद्वार पुलिस।
आज हरेला पर्व के शुभ अवसर पर हरिद्वार पुलिस द्वारा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय के साथ-साथ जनपद के सभी थाना कार्यालयों में वृक्षारोपण करते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
एसएसपी हरिद्वार पुलिस प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के श्रावण मास में 10000 पौंधे लगाने के संकल्प को पूरा करने में एसपी देहात द्वारा अपने कार्यालय प्रांगण में एवं कोतवाली गंगनहर, थाना बुग्गावाला, कोतवाली लक्सर, थाना झबरेड़ा, थाना श्यामपुर, थाना खानपुर व सीपीयू द्वारा समस्त स्टाफ के साथ अपने-अपने थाना परिसर में एवं फायर स्टेशन लक्सर, रुड़की, भगवानपुर द्वारा अपने-अपने स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment