Guna News: बरात लेकर निकले युवक को पुलिस ने उठाया, कस्टडी में आया अटैक, अस्पताल में दुल्हन का हंगामा
गुना में चोरी के संदेह में पुलिस ने जिस युवक को उठाया था, उसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। जब पुलिस ने उसे उठाया तब वह बरात लेकर निकला था। जिस दिन शादी थी, उसी दिन मौत से हंगामा हो गया है।
गुना जिले में एक पारदी युवक की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला सामने आया है, जिसने हंगामा खड़ा कर दिया है। युवक और उसके चाचा को एक डकैती के मामले में पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। युवक की शादी रविवार को होनी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई। इसके बाद में उसकी मौत की खबर आई। इस घटना ने समाज में आक्रोश भड़का दिया, और युवक की होने वाली दुल्हन ने आत्मदाह की कोशिश की।
बीलाखेड़ी के निवासी देवा पारदी की बरात गांव से गुना शहर के गोकुल सिंह चक्क पर जानी थी। शाम 4.30 बजे पुलिस गांव में पहुंची और बरात जाने वाले ट्रैक्टर पर ही देवा और उसके चाचा गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया। परिवार के लोग भी पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने बताया कि एक गाड़ी की बरामदगी के संबंध में उन्हें लाया गया है। देर रात सूचना मिली कि देवा की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है।
देवा के परिवार में शादी की रस्में चल रही थीं। देवा के हाथ में मेहंदी लगी हुई थी, और बारात की तैयारियां हो रही थीं। देवा की दुल्हन भी तैयार थी और बारात का इंतजार कर रही थी, लेकिन देर रात देवा की मौत की खबर ने सब कुछ बदल दिया। इस घटना ने समाज और पुलिस के बीच तनाव पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और उम्मीद की जा रही है कि इस दुखद घटना के सभी पहलुओं का खुलासा होगा।
अस्पताल में हंगामा
जब देवा की मौत की खबर अस्पताल पहुंची, तो उसकी होने वाली दुल्हन और चाची ने आत्मदाह की कोशिश की। दुल्हन ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। थोड़ी देर बाद चाची सूरज बाई ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिसमें एसडीओपी युवराज सिंह के हाथ की अंगुलियां झुलस गईं। पुलिस और महिलाओं के बीच कई बार धक्का-मुक्की भी हुई।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.