अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में जालंधर की फुलकारी महिलाओं ने थैलेसीमिया से पीड़ित रोगियों की सहायता के लिए एक सराहनीय कदम बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जोकि ओहरी ब्लड बैंक, जालंधर में आयोजित किया गया, इस रक्तदान शिविर में 40 रक्तदाताओ ने रक्तदान करने के लिए आगे कदम बढ़ाया। जालधंर की फुलकारी महिलाओं ने थैलेसीमिया से ग्रस्त रोगियों की सहायता की एवं रक्तदान के महत्व को पहचाना और इस अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए।
यह रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु फुलकारी संस्था के सभी सहयोग से किया गया, स्वयंसेवक इस नेक काम में योगदान देने के लिए एक साथ आए। 18-60 वर्ष की आयु के 40 रक्तदाताओ नें रक्तदान किया, फुलकारी महिलाओं ने न केवल थैलेसीमिया से ग्रस्त रोगियों के जीवन में बदलाव लाया है, बल्कि समुदाय की भावना को प्रोत्साहन दिया है। ब्लडमैन जितेन्द्र सोनी, पैटर्न, रैड क्रास सोसाइटी, जिन्होंने 167 बार रक्तदान किया है, एक विशेषाधिकार प्राप्त मुख्य अतिथि थे उन्होंने रक्तदान हेतु सभी को जागरूक किया और कहा कि रक्तदान से हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। जालंधर की फुलकारी महिलाएं इस पहल को सफल बनाने आए हुए सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और समर्थकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उनके निस्वार्थ योगदान का निस्संदेह थैलेसीमिया से जूझ रहे पीड़ितों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
सुश्री दिव्या महाजन ने सभी उपस्थित गणमान्य को सम्भोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्था थैलेसीमिया से ग्रस्त रोगियों के लिए आने वाले समय में फिर से रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। सुश्री डाक्टर रिन्कु अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय डाक्टर दिवस, डाक्टर बिधन चन्द्र राय जिन का जन्मदिन 01/07/1882 है को समर्पित है, ज्ञात रहे कि डाक्टर बिधन चन्द्र जी 01/07/1882 से 01/07/1962 था, डाक्टर बिधन चन्द्र राय जी डाक्टर के साथ साथ राजनीति, सोशल वर्कर व फ्रीडम फाइटर भी थे, डाक्टर बिधन चन्द्र राय जी 1948 से 1962 तक मुख्य मन्त्री, पश्चिम बंगाल भी रहे।
फुलकारी महिला मुख्य कार्य समिति में अध्यक्ष सुश्री दिव्या महाजन, उपाध्यक्ष सुश्री अद्वैत तिवारी, सचिव डॉ. रिंकू अग्रवाल और सुश्री मोनाल कलसी, कोषाध्यक्ष सुश्री मिन्नी चुघ और सुश्री मनिंदर भाईजादा, सोशल मीडिया प्रमुख सुश्री पल्लवी ठाकुर और सुश्री निमिषा कपूर शामिल हैं। ओहरी अस्पताल ब्लड बैंक से सुश्री अंजना ओहरी पूरे कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और मेहमानों की मदद करने के लिए मौजूद रहीं। इस मौके पर माइकल ओहरी, हृदयेश सोनी, लाइफ मैंबर, रैड क्रास सोसाइटी आदि भी मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.