पधर
पधर थाने के अंतर्गत पाली पंचायत के सिल्ह गांव में दिन दिहाडे चोरों ने रिहायशी मकान में सेंध लगाकर आभूषण के साथ नक़दी में हाथ साफ़ कर लिया। वारदात के समय घर के सदस्य समीप के पिपली गांव में भागवत् कथा सुनने गए थे।घर की दूसरी मंज़िल के कमरे में स्कूली बचे टीवी देख रहे थे। कमरे से आवाज़ें आने पर वह बाहर आये। दो अज्ञात चोर आभूषणों के बैग को हाथ में लेकर जा रहे थे। बच्चे की चोरों से बैग को छुड़वाते वक्त झड़प हो गई जिस कारण उसे मामूली चोटें आई है। वारदात की सूचना उसने दादा नरोत्तम ठाकुर को दी। वही पधर पुलिस चोरी मामले पर कार्यवाही कर रही है। क्षेत्र में चोरी की वारदातों से दहशत का माहोल बनता जा रहा है। नरोत्तम ठाकुर ने बताया कि चोरों ने पचीस हज़ार की नक़दी चुरा ली। आभूषणों के बैग को छुड़ा लिया है। आभूषण और नक़दी अलमारी में रखे थे। वारदात को अंजाम देने के लिये चोरों ने लॉकर को तोड़ दिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.