Friday, July 19, 2024
Home
Unlabelled
RNC: 'गोली मेरे बहुत पास से होकर गुजरी, भगवान ने बचाई जान', रैली के दौरान हुए हमले पर छलका ट्रंप का दर्द
RNC: 'गोली मेरे बहुत पास से होकर गुजरी, भगवान ने बचाई जान', रैली के दौरान हुए हमले पर छलका ट्रंप का दर्द
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन औपचारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में ट्रंप ने कहा कि मैं आपके सामने आत्मविश्वास, शक्ति और आशा के संदेश के साथ खड़ा हूं। मैं सिर्फ आधे अमेरिका के लिए नहीं लड़ रहा हूं, मैं एक महान देश के लिए लड़ रहा हूं। अब से चार महीने बाद हमें एक अविश्वसनीय जीत मिलेगी। इसके बाद हम अपने देश के इतिहास में चार सबसे महान वर्षों की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उन्होंने खुद पर हुए जानलेवा हमले को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही दर्दनाक पल था। उसे याद तक नहीं करना चाहता। उस पल को बयां नहीं कर सकता। भगवान ने मेरी जान बचाई है।
हम झुकेंगे नहीं, हम टूटेंगे नहीं और हम कभी पीछे नहीं हटेंगे: ट्रंप
अपने दाहिने कान पर पट्टी बांधे हुए ट्रंप ने कहा कि मैं इस शाम की शुरुआत शनिवार को मेरी रैली में हत्या के प्रयास के बाद अमेरिकी लोगों की ओर दिए गए प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करके करना चाहता हूं। हत्यारे की गोली मेरी जान लेने के एक बहुत करीब से होकर गुजरी। यह फासला एक इंच से भी कम का था। मैं आपको इस घटना के बारे में सिर्फ एक बार ही बताऊंगा, क्योंकि इसे बताना बहुत दर्दनाक है। मुझे कुछ बहुत तेज महसूस हुआ, मुझे पता था कि यह एक गोली थी और हम पर हमला हो रहा था। मैं सुरक्षित महसूस कर रहा था, क्योंकि मेरे साथ भगवान थे। गोलियां हम पर बरस रही थीं, लेकिन मैं शांत था। जनता मुझसे प्यार करती है, वे भागे नहीं। बहादुर लोग। मुझे आज रात यहां नहीं होना चाहिए था। इस मिशन में मुझे कोई नहीं रोक सकता। हम झुकेंगे नहीं, हम टूटेंगे नहीं और हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। मैं अपनी आत्मा इस राष्ट्र को समर्पित करता हूं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment