Anant - Radhika Wedding : - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, July 13, 2024

    Anant - Radhika Wedding :

     Anant-Radhika Wedding LIVE: अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे PM मोदी, अंबानी परिवार ने किया स्वागत

    मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए पीएम मोदी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे हैं. पीएम का स्वागत करने के लिए पूरा अंबानी परिवार पहुंचा. खुद नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने उनको रिसीव किया.

     

    एकनाथ शिंदे, चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य बड़े नेता पहुंचे

    आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण, महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार के साथ मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में शामिल हुए हैं.


    पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद

    अनंत-राधिका के रिसेप्शन में शामिल हुए पीएम मोदी ने दूल्हा-दुल्हन से मुलाकात की और उनको आशीर्वाद दिया. नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने खुद शादी से जुड़ी अन्य डिटेल्स भी उन्हें बताईं.

    अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे PM मोदी

    12-15 जुलाई तक होने वाले इस समारोह में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं. पीएम का स्वागत करने के लिए पूरा अंबानी परिवार पहुंचा. खुद नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने उनको रिसीव किया.

    बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का रिसेप्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही है. 12-15 जुलाई तक होने वाले इस समारोह में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं. पीएम का स्वागत करने के लिए पूरा अंबानी परिवार पहुंचा. खुद नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने उनको रिसीव किया. पीएम मोदी ने अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट से मुलाकात कर उनको आशीर्वाद दिया. अनंत-राधिका के रिसेप्शन में पीएम के अलावा भी कई नेता-अभिनेता शामिल हुए हैं.।


    No comments:

    Post a Comment