Himachal Weather: हिमाचल में झमाझम बारिश, 17 जुलाई से होगा मानसून और सक्रिय; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, July 14, 2024

    Himachal Weather: हिमाचल में झमाझम बारिश, 17 जुलाई से होगा मानसून और सक्रिय; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

     Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश हुई है। 17 जुलाई से मानसून और सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। बारिश की वजह से 15 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। कुल्‍लू में 31 ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। भारी वर्षा के येलो अलर्ट के बीच कुछ एक स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई है

    Himachal Weather: मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वनुामन के अनुसार 17 जुलाई से एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा और प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। जबकि 15 व 16 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंधी के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। 

    कुल्लू में 32 ट्रांसफार्मर खराब हैं। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान धर्मशाला में 22.6, कांगड़ा में 19 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। भारी वर्षा के येलो अलर्ट के बीच कुछ एक स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई है। इन दिनों मानसून कुछ कमजोर लग रहा है जिसके कारण प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर कम वर्षा दर्ज की गई है। क की गिरावट दर्ज की गई है

    हल्‍की बारिश के साथ छाए रहे बादल

    शनिवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई जबकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में अधिकतर स्थानों पर दो से चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि कल्पा में 3.6 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में 15 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए ता रहे हैं। 27 ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है।

    News source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.