मानसून में सीजनल बीमारियों का नहीं होना शिकार, तो इन 3 योग आसनों से बनाएं Immunity को मजबूत - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, July 25, 2024

    मानसून में सीजनल बीमारियों का नहीं होना शिकार, तो इन 3 योग आसनों से बनाएं Immunity को मजबूत

     मानसून तन और मन को राहत देने वाला तो मौसम है लेकिन साथ ही साथ ये इस सीजन में कई तरह की बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। कमजोर इम्युनिटी वाले इन बीमारियों का ज्यादा और जल्द शिकार होते हैं। कुछ बीमारियां तो उचित देखरेख और इलाज की कमी से गंभीर भी हो सकती है। इनसे बचे रहने के लिए कुछ खास योगासनों की लें मदद

     -जुकाम के बार-बार अटैक के लिए हर बार बदलते मौसम को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं, इसके लिए आपकी कमजोर इम्युनिटी भी एक बड़ी वजह हो सकती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से शरीर आसानी से छोटी-मोटी बीमारियों का शिकार हो जाता है और कई बार सही इलाज और देखभाल न मिलने से ये गंभीर रूप भी ले सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचे रहने के लिए इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाना जरूरी है। जिसमें कुछ खास तरह के योगासन कर सकते हैं आपकी मदद। 




    भुजंगासन

    भुजंगासन योग के अभ्यास से पेट की चर्बी, चिन का एक्स्ट्रा फैट तो कम होता ही है साथ ही साथ ये आसन आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और रक्त परिसंचरण तंत्र को उत्तेजित करता है। शरीर में अंगों में ब्लड और ऑक्सीजन के सही सर्कुलेशन से कई तरह की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा यह आसन शरीर का लचीलापन भी बढ़ाता है

    मत्सयासन

    मत्स्यसन लेटकर किया जाने वाला आसन और कई तरह के फायदों से भरपूर आसन है। इसे करने से पाचन दुरुस्त रहता है। अगर आपको थायरॉयड की समस्या है, तो इस आसन को करने से उसमें भी फायदा मिलता है। सबसे जरूरी की इस आसन के अभ्यास से इम्युनिटी मजबूत होती है। सांस से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। नींद से जुड़ी परेशानियां भी दूर करता है यह आसन।

    उत्तानासन

    उत्तानासन भी कई सारे फायदों से भरपूर आसन है। पेट की चर्बी तो इस आसन के लगातार अभ्यास से तेजी से कम होने लगती है। साथ ही इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। ये आसान बालों और चेहरे की चमक भी बढ़ाता है। इस आसन से लीवर और किडनी में रक्त का प्रवाह सही तरीके से होता है। बॉडी एनर्जेटिक रहती है। दिमाग शांत रहता है जिससे नींद अच्छी आती है और तनाव दूर होता है

    News source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.