Himachal Weather: हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी; देखें मौसम का पूरा अपडेट - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, July 13, 2024

    Himachal Weather: हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी; देखें मौसम का पूरा अपडेट

     Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी नजर आई। मौसम विभाग ने शनिवार को बिलासपुर चंबा हमीरपुर कांगड़ा व मंडी जिला में कई स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। कांगड़ा में बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

    Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा मंडी में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।


    कुछ दिन कमजोर पड़ने के बाद हिमाचल में मानसून फिर सक्रिय हुआ है। शुक्रवार को रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में हल्का हिमपात हुआ, जबकि जुब्बड़हट्टी में 21 मिलीमीटर, मनाली में 20 और धर्मशाला में 12.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में 10 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें शिमला में चार, मंडी व कांगड़ा जिला में तीन-तीन सड़कें बंद हैं।


    तीन ट्रांसफार्मर खराब

    चंबा जिला में तीन ट्रांसफार्मर खराब हैं। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    भुंतर में 7.3, बिलासपुर के बरठीं में 6.2, मंडी 5.9 डिग्री और कसौली में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी जिला में कई स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है।


    वर्षा के पानी से भरा कांगड़ा बस अड्डा

    वर्षा के कारण बस अड्डा कांगड़ा पानी से भर गया। इससे कांगड़ा बस अड्डा व मुख्य सड़क पर लोगों को परेशान होना पड़ा। इसके साथ मंदिर मार्ग पर भी कई स्थानों से शेड से पानी टपकने से लोगों को परेशानी हुई।News source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.