Sunday, July 7, 2024
Home
UNA दर्पण
उपचुनाव में तीनों सीटें जीतेगी कांग्रेस, प्रतिभा सिंह बोली, निर्दलीय विधायकों ने तोड़ा है जनता का विश्वास
उपचुनाव में तीनों सीटें जीतेगी कांग्रेस, प्रतिभा सिंह बोली, निर्दलीय विधायकों ने तोड़ा है जनता का विश्वास
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीनों विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत रही है। हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ के मतदाताओं का रुझान कांग्रेस के पक्ष में है और लोग प्रदेश में कांग्रेस सरकार को मजबूत करने के लिए एकजुट हैं। तीनों उपचुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 41 होने जा रही है।
प्रतिभा सिंह ने यहां जारी बयान में कहा है कि अब प्रदेश में भाजपा की कोई भी राजनीतिक चाल चलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में उपचुनाव के लिए पूरी तरह से भाजपा जिम्मेदार है और वह इससे कभी बरी नहीं होगी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि तीनों पूर्व निर्दलीय विधायकों ने अपने मतदाताओं का विश्वास तोड़ा है, जिसके लिए उन्होंने उन्हें चुना था। इसलिए अब क्षेत्र की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने कहा है कि इन तीनों पूर्व विधायकों को अपने कृत्य के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि अब चुनाव में तीन दिन शेष रह गए हैं। मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि हमें पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभानी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस बहाल कर व महिलाओं को 1500 रुपये मानदेय जारी कर अपनी गारंटी पूरी की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से जनकल्याण के लिए समर्पित है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा गलत बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। जनता भाजपा की नीति व नीयत से भलीभांति परिचित है। जिस तरह से प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर कर सत्ता हथियाने का प्रयास किया गया, वह प्रदेश के लोकतंत्र व जनमत का अपमान है, जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से मजबूत है और सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment