Sunday, July 7, 2024
Home
UNA दर्पण
28 हजार नौकरियां देने की बात छोड़ो, कांग्रेस सरकार ने 28 नौकरियां भी नहीं दी; राजीव बिंदल
28 हजार नौकरियां देने की बात छोड़ो, कांग्रेस सरकार ने 28 नौकरियां भी नहीं दी; राजीव बिंदल
ऊना/अंकुश शर्मा:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री (सीएम सुक्खू) 28000 नौकरियां देने की बात करके प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28000 नौकरियां देना तो दूर, मौजूदा कांग्रेस सरकार ने जनता को 28 नौकरियां भी नहीं दी हैं।
कांग्रेस की झूठी गारंटी: बिंदल
दिसंबर 2023 में चुनाव के समय पहली कैबिनेट में सालाना एक लाख नौकरियां देने की गारंटी दी गई थी। साथ ही अब डेढ़ साल बाद एक भी नौकरी न देकर सफेद झूठ बोलकर जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने 30 हजार करोड़ का कर्ज लिया है: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
देहरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि 30 हजार करोड़ का कर्ज लेने वाली प्रदेश सरकार 9000 करोड़ का और कर्ज लेने जा रही है। इसके बावजूद प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं तो क्या यह ऋण राशि मित्र समूह के कल्याण के लिए ली जा रही है? क्योंकि मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश का खजाना खाली है, इसलिए विकास कार्य नहीं हो सकते।
उपचुनाव प्रचार में भी झूठ बोल रही है प्रदेश सरकार: बिंदल
डॉ. बिंदल ने कहा कि तीनों उपचुनावों के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा झूठ बोलने का काम जोरों पर चल रहा है। सरकार ने देहरा की जनता को भ्रम व असमंजस में बांधने का पूरा प्रयास किया है।
पूरा चुनाव अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है और अधिकारी छोटे-बड़े कर्मचारियों सहित सभी को डरा धमका कर वोट लेने में लगे हुए हैं। नालागढ़ में चुनाव गुंडागर्दी बनाम सुसेवक, गुंडागर्दी बनाम समाजसेवी की लड़ाई बन गया है और जनता भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को जिताने के लिए जुट गई है।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment