वकील ने अमेरिकन लड़की से झूठी शादी कर कई बार किया रेप, पीड़िता ने एनजीओ की मदद से दर्ज करवाया मामला

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी शहर से बड़ी खबर है। एनजीओ की मदद से एक अमेरिकन लड़की पुलिस तक पहुंची और एक युवक के खिलाफ कई बार रेप करने का केस दर्ज कराया है। बूंदी शहर की महिला थाना पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। लड़के को शादी करने के लिए भारत बुलाया था, यहां आने पर उसके साथ मंदिर में फर्जी तरीके से शादी की और उसके बाद अलग-अलग शहर में ले जाकर रेप किया। आरोपी वकील है और उसका नाम मनन सिंह बताया गया है।
फेसबुक पर की थी दोस्ती, उसके बाद झूठ बोलकर शादी की
अमेरिकन लड़की ने बूंदी के एसपी हनुमान प्रसाद मीणा को पूरी कहानी बताई। बुधवार दोपहर में वह एक एनजीओ की मदद से एसपी तक पहुंची और वहां एसपी के आदेश के बाद बूंदी महिला थाने में कल रात को केस दर्ज कराया जा सका। विदेशी लड़की ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर मानव की फ्रेंड रिक्वेस्ट आने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। कई बार वीडियो कॉल पर बातचीत हुई और वकील ने खुद को अविवाहित बताया। दोनों ने शादी करने की ठान ली और लड़की अमेरिका से बूंदी शहर आ पहुंची।
मंदिर में शादी की, जबरन वकील के घर पहुंची तो खुली पोल
महिला थाना पुलिस ने बताया कि लड़की इसी महीने बूंदी पहुंची थी। यहां से वकील उसे अजमेर शहर ले गया और वहां पर एक मंदिर में झूठी शादी कर ली। उसके बाद 3 जुलाई से 21 जुलाई के बीच कई बार जयपुर, बूंदी और अजमेर में लड़की के साथ संबध बनाए। लड़की उसे अपने घर ले जाने की कहती तो वकील बात टाल देता। लेकिन 22 जून को लड़की वकील को बिना बताए बूंदी में उसके घर जा पहुंची। वहां उसके बेटे और पत्नी से मिली तो पोल खुल गई। बाद में उसने किसी एक एनजीओ को पता लिया और एसपी से मिलने के बाद केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी वकील की तलाश शुरू कर दी है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.