जालंधर की मशहूर इन्फ्लुएंसर का एमएमएस हुआ लीक, लड़की बोली, हां यह मेरा वीडियो - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, July 27, 2024

    जालंधर की मशहूर इन्फ्लुएंसर का एमएमएस हुआ लीक, लड़की बोली, हां यह मेरा वीडियो

     जालंधर की मशहूर इन्फ्लुएंसर का एमएमएस हुआ लीक, लड़की बोली, हां यह मेरा वीडियो


    Punjab Viral MMS: पंजाब के जालंधर की एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का एमएमएस लीक हो गया है। एमएमएस लीक होने के बाद पीड़िता ने खुद बताया है कि यह उसका वीडियो है। उसने खुद माना कि उक्त वीडियो में मौजूद लड़के को वीडियो बनाने की इजाजत देना उसकी सबसे बड़ी गलती थी। सोशल मीडिया पर लड़की के नाम से कई अकाउंट भी मौजूद हैं। इंस्टा पर लड़की के एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

    लड़की ने कबूली ये बात

    वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कबूल किया कि वीडियो में वही है और लड़के ने उसका भरोसा तोड़ा है। उसने यह भी कहा कि उसने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह सब नहीं किया। वीडियो लीक होने के बाद लड़की ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि वे इस बारे में नहीं सोच रहे हैं कि इस घटना के बाद मेरे परिवार वालों पर क्या बीत रही होगी। मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैंने एक ऐसे शख्स पर भरोसा किया जो भरोसे के लायक नहीं था। उसने यह वीडियो रिकॉर्ड किया और मैंने उसे वीडियो रिकॉर्ड करने की इजाजत भी दी लेकिन उसने इसे शेयर कर दिया।

    कुल्हड़ पिज्जा कपल के वीडियो भी हुए थे वायरल

    आपको बता दें कि कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद अब इस इन्फ्लुएंसर का वीडियो सामने आया है जो शर्मनाक है। कुल्हड़ पिज्जा कपल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। कुल्हड़ पिज्जा कपल ने पहले उन वीडियो को फर्जी बताया था। जब उनका दूसरा वीडियो सामने आया तो कपल ने खुद माना कि ये वीडियो उन्होंने ही बनाए थे। दोनों ने आरोप लगाया था कि उनके एक पूर्व कर्मचारी ने वो वीडियो वायरल किए थे। इस मामले में कुल्हड़ पिज्जा कपल पूरे पंजाब में काफी चर्चा में रहा है। पुलिस ने कपल के पूर्व कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया था।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.