सोना और चांदी की कीमतों में हुई वृद्धि, खरीदने से पहले यहां देखें आज का भाव
Gold Silver Price: सोने-चांदी के दामों में तेजी लौटती हुई दिखाई दे रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट के बीच भारतीय बाजारों में भी सोने की चमक बढ़ी है। सोना कल घरेलू बाजार में 200 रुपए चढ़कर 73,500 के पास बंद हुआ था।
आज भी यहां बढ़त दिखाई दे रही है। MCX पर गोल्ड 0.23% की तेजी के साथ 73,640 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा था। कल ये 73,471 पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 0.13% चढ़कर 92,690 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। कल ये 92,572 पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चढ़ा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड बढ़त पर था। वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर सपाट 2,429 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज हुआ। यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की ओर से एक बार फिर से ये बयान आया है कि वो नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के लिए महंगाई दर के 2% तक गिरने का इंतजार नहीं करेंगे। इससे सितंबर में रेट कट आने की संभावना बिल्कुल बढ़ गई है। इससे यूएस स्पॉट गोल्ड 0.1% चढ़कर 2,423 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।
सर्राफा बाजार में क्या हैं भाव?
स्थानीय बाजार में आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपए की मजबूती के साथ 75,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शनिवार को सोना 75,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। संघ ने कहा कि घरेलू मांग में तेजी के बीच सोने की कीमतों में मजबूती रही। चांदी की कीमत 500 रुपए के नुकसान के साथ 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले सत्र में चांदी 94,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.