World Brain Day 2024: इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार विश्व मस्तिष्क दिवस, ऐसे हुई थी इसकी शुरुआत - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, July 22, 2024

    World Brain Day 2024: इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार विश्व मस्तिष्क दिवस, ऐसे हुई थी इसकी शुरुआत

     मस्तिष्क शरीर का सबसे खास अंग है जो हमारे शरीर के ज्यादातर फंक्शन्स को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें किसी भी तरह की खराबी ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इसे भी सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है। इसी के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से 22 जुलाई को World Brain Day मनाया जाता है

    विश्व मस्तिष्क दिवस का इतिहास

    World Brain Day मनाने की शुरुआत का श्रेय विश्व न्यूरोलॉजी फेडरेशन (World Federation of Neurology WFN) को जाता है। जिन्होंने साल 2014 में इसकी पहल की थी। WFN की स्थापना 22 जुलाई 1957 को बेल्जियम में हुई थी। यह दुनियाभर में ब्रेन हेल्थ और न्यूरोलॉजी रिसर्च के खास प्रमोटर्स में से एक है। इस संगठन में दुनियाभर के न्यरोलॉजिकल एक्सपर्ट शामिल होते हैं। साल 2014 में पहली बार World Brain Day मनाया गया था।


    विश्व मस्तिष्क दिवस मनाने का उद्देश्य

    विश्व मस्तिष्क दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना, मस्तिष्क से जुड़े रिसर्च को आगे बढ़ाना, दिमागी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों की मदद करना और मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने के तरीकों के बारे में बताना है। जिसे लेकर कई तरह के कार्यक्रम, वर्कशॉप्स का भी आयोजन किया जाता है और World Brain Day को Celebrate किया जाता है।

    विश्व मस्तिष्क दिवस 2024 की थीम

    हर साल विश्व मस्तिष्क दिवस की एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2024 में World Brain Day की थीम “मस्तिष्क स्वास्थ्य और रोकथाम” है।


    साल 2023 में World Brain Day को "मस्तिष्क स्वास्थ्य और विकलांगता: किसी को भी पीछे न छोड़ें (Brain Health and Disability: Leave No One Behind) थीम के साथ सेलिब्रेट किया गया थाNews source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.