Kanwar Yatra 2024: फरीदाबाद में आज से आगरा नहर किनारे सड़क पर नहीं चलेंगे आम वाहन, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, July 22, 2024

    Kanwar Yatra 2024: फरीदाबाद में आज से आगरा नहर किनारे सड़क पर नहीं चलेंगे आम वाहन, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

     आज सोमवार से सावन का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में कांवड़ यात्रियों के लिए फरीदाबाद में विशेष इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रियों के लिए आगरा नहर किनारे सड़क आरक्षित की गई है। इससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही इस रोड को आम वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इससे कालिंदीकुंज जाने वालों को असुविधा होगी

    कांवड़ यात्रा के मुद्देनजर कालिंदीकुंज को जाने वाली आगरा नहर किनारे वाली सड़क आम वाहन चालकों के लिए बंद हो जाएगा। इस पर केवल कांवड़ यात्रियों का ही आवागमन होगा।


    हां इतना जरूर है कि जहां-जहां इस सड़क पर पुल के चौराहे हैं, वहां से आर-पार जाया जा सकता है। इन सभी चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। जगह-जगह बेरिकेडिंग भी रहेगी। इसे लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।


    कैली फ्लाईओवर सड़क मार्ग कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित

    इस सड़क से आने-जाने वाले वाहन चालकों को अन्य वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। श्रावण में कांवड़ियों द्वारा हरिद्वार, ऋषिकेश से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस द्वारा कालिंदीकुंज से आगरा नहर रोड कैली और जाजरू के बीच अंडरपास तथा कैली फ्लाईओवर सड़क मार्ग को पैदल कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित कर दिया है।

    दो अगस्त तक रहेगा यह बदलाव

    22 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक इस रूट का किसी अन्य वाहन को चलने नहीं दिया जाएगा। कालिंदीकुंज, आगरा नहर रोड के साथ दुर्गा बिल्डर सेक्टर 91 पुल, सेहतपुर पुल बाईपास रोड, पुराना पल्ला पुल, ऐतमादपुर पुल शवदाह गृह के पास, सेक्टर 28-29, खेड़ी पुल, सेक्टर 17 पुल, सेक्टर 14 पुल, बीपीटीपी पुल, बडौली पुल, सेक्टर आठ पुल, तिगांव पुल, चंदावली पुल, आइएमटी पुल, सोतई पुल, साहुपुरा चौक, मलेरना पुल, जाजरू पुल, कैली और जाजरू के बीच में जगह-जगह पुलिस भी तैनात रहेगी।


    कुछ कांवड़ यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदरपुर बार्डर से सीकरी होते भी अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे। इनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईं लेन आरक्षित की गई है। दिल्ली से पलवल जाने वाले वाहन चालक अपने वाहन दाहिने तरफ की दो लेन में धीमी गति से चलें।


    बाईपास पर वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। इसलिए कांवड़ यात्री इस मार्ग का प्रयोग करने से बचें। यातायात थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आमजन को यातायात पुलिस का सहयोग करना चाहिए।News source


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.