मीरजापुर में भयानक दुर्घटना: सुबह सड़क पर घूमने गए तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा; दो लोग मौके पर मर गए, एक ने अस्पताल में मर गया।
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अचानक अनियंत्रित ट्रक ने सुबह टहल रहे लोगों को रौंद दिया। इससे अफरा तफरी मच गई। घटना में दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करने में जुट गई।
गुरुवार की सुबह रोजाना की भांति उस्मानपुर निवासी 70 वर्षीय शुकालु यादव , 56 वर्षीय लाल बहादुर वर्मा व 55 वर्षीय लल्लन वर्मा घर से टहलने के लिए हाईवे पर गए थे।
सुबह सवा पांच बजे तीनों टहलने के बाद वापस घर की ओर आ रहे थे उसी समय वाराणसी से मीरजापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया और मीरजापुर की ओर भाग निकला।
हादसे में लालबहादुर वर्मा व शुकालू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लल्लन वर्मा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.