Himachal: हिमाचल की महिला-पुरुष टीमें कबड्डी में बनीं राष्ट्रीय चैंपियन - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, July 13, 2024

    Himachal: हिमाचल की महिला-पुरुष टीमें कबड्डी में बनीं राष्ट्रीय चैंपियन

     गुजरात के गांधीनगर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल ने महिला-पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल जीते हैं। महिला टीम ने हरियाणा के गुरुकुल सोनीपत की मोर माजरी की टीम को पराजित किया।

    स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से गुजरात के गांधीनगर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल ने महिला-पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल जीते हैं। महिला टीम ने हरियाणा के गुरुकुल सोनीपत की मोर माजरी की टीम को पराजित किया। पुरुष वर्ग में छात्र हाॅस्टल बिलासपुर ने खेलो इंडिया सेंटर नालागढ़ को हराकर ट्रॉफी जीती।

    खेलो इंडिया सेंटर की साक्षी शर्मा बेस्ट प्लेयर चुनी गईं। इसके अलावा तनवी, शगुन, जसप्रीत व सानवी ने जबरदस्त खेल दिखाया। वहीं, पुरुष वर्ग में साई हास्टल बिलासपुर के खिलाड़ी कुनाल बेस्ट प्लेयर चुने गए। खेलो इंडिया सेंटर के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा की टीम को उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पहली बार बुलाया गया था। पहली बार ही सेंटर की महिला-पुरुष टीमों ने अपने खेल से प्रभावित किया।

    News source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.