शरीर को बीमारियों का घर बना सकती है खराब Gut Health, समय रहते इन संकेतों से करें पाचन में गड़बड़ी की पहचान - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, July 25, 2024

    शरीर को बीमारियों का घर बना सकती है खराब Gut Health, समय रहते इन संकेतों से करें पाचन में गड़बड़ी की पहचान

     अच्छे स्वास्थ्य का रास्ता हेल्दी Gut Health से होकर जाता है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए सही पाचन तंत्र का होना बेहद जरूरी होता है। हालांकि कई वजहों से हमारी गट हेल्थ खराब होने लगती है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है। ऐसे में इन संकेतों की मदद से आप Poor Gut Health की पहचान कर सकते हैं।

     सेहतमंद रहने के लिए पाचन का दुरुस्त होना बेहद जरूरी होता है। स्वस्थ पाचन तंत्र स्वस्थ शरीर का राज होता है। सेहत में होने वाली कई समस्याएं अक्सर खराब पाचन की वजह से ही होती है। खराब Gut Health कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है। ऐसे में इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।


    गट हेल्थ खराब होने पर शरीर में कई संकेत नजर आते हैं, जिनमें नींद की गड़बड़ी, बार-बार संक्रमण, ऑटोइम्यून स्थितियां, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, शुगर क्रेविंग और सांसों की दुर्गंध आदि शामिल हैं। खराब गट हेल्थ के अन्य कई संकेत भी शरीर में नजर आते हैं, तो जिनकी मदद से Poor Gut Health की पहचान की जा सकती है। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में-

     बार-बार संक्रमण होना

    अगर आपको बार-बार इन्फेक्शन की समस्या हो रही है, जो यह खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकता है। खराब इम्युनिटी की वजह से अक्सर सर्दी-जुकाम और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन जैसे संक्रमण होने लगते हैं, जो Poor Gut Health की वजह से होता है।


    वजन में अचानक बदलाव

    कोई खास डाइट या एक्सरसाइज फॉलो किए बिना अचानक वजन बढ़ना या कम होना भी खराब गट हेल्थ की तरफ इशारा करता है। खराब गट हेल्थ इस बात को प्रभावित कर सकता है कि आपका शरीर पोषक तत्वों को कैसे अब्जॉर्ब करता है, फैट स्टोर करता है और भूख के संकेतों को कैसे नियंत्रित करता है।


    पाचन संबंधी समस्याएं

    ब्लोटिंग, गैस, दस्त, कब्ज या सीने में जलन जैसे लगातार नजर आ रहे लक्षण भी खराब आंत स्वास्थ्य यानी पुअर गट हेल्थ का संकेत दे सकते हैं। ये लक्षण अक्सर खाने के बाद होते हैं या लंबे समय तक बने रह सकते हैं।

     थकान और नींद आने में परेशानी

    अगर आपको अक्सर थकान और नींद से जुड़ी समस्याएं, जैसे अनिद्रा या खराब स्लीप क्वालिटी की समस्या हो रही है, तो वह खराब गट हेल्थ के संकेत हो सकते हैं। गट माइक्रोबायोम नींद को कंट्रोल करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर के प्रोडक्शन के जरिए नींद के पैटर्न को प्रभावित करता है।


    त्वचा संबंधी समस्याएं

    गट हेल्थ खराब होने के संकेत सिर्फ हमारी सेहत ही नहीं त्वचा पर भी नजर आते हैं। मुंहासे, एक्जिमा और रोसैसिया जैसी स्थितियों को भी गट हेल्थ से जोड़ा जा सकता है। त्वचा से जुड़ी पुरानी समस्याएं गट बैक्टीरिया में इंफ्लेमेशन और असंतुलन को दर्शा सकती हैं।

    News source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.